रतनगढ़ । क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों अज्ञात चोरों व असामाजिक तत्वों की बढ़ती गतिविधियों से अफीम किसानों में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त है। वर्तमान में किसान अफीम की फसल की लूणी-चिरनी के कार्य में जुटे हुए हैं। तौल प्रक्रिया पूरी होने तक अफीम की बाल्टियां किसानों के घरों में ही रखी जाती हैं, जिससे सुरक्षा को लेकर उनकी चिंता और अधिक बढ़ गई है। इसी बीच ग्राम चावंडिया में 23-24 फरवरी की दरमियानी रात एक घटना सामने आई, जिसमें गांव के निवासी सत्यनारायण के साथ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मारपीट कर घर में रखी नकदी छीनने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित द्वारा रतनगढ़ थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। आवेदन में बताया गया है कि रात करीब 1:30 बजे अज्ञात लोग घर पर पहुंचे और मारपीट कर करीब 10 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। किसानों का कहना है कि अफीम की फसल के समय घरों में अफीम की बाल्टियां रखी होने के कारण असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं, जिससे चोरी और लूट की आशंका बढ़ जाती है। ग्राम चावंडिया के भाजपा नेता जमनालाल बजाज ने कहा कि यदि समय रहते पुलिस प्रशासन ने प्रभावी कदम नहीं उठाए तो क्षेत्र में कोई बड़ी वारदात भी हो सकती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात्रिकालीन गश्त सख्ती से बढ़ाने, सभी गांवों में चौकीदारों की नियमित गश्त सुनिश्चित करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई है। उनका कहना है कि खेती-किसानी के इस महत्वपूर्ण समय में मजबूत सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है, ताकि किसान भयमुक्त होकर अपनी फसल का कार्य पूरा कर सकें। पुलिस द्वारा मामले की जांच प्रारंभ कर दी