Latest News

आज ही के दिन गुजरात के अहमदाबाद जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस को भीड़ ने गोधरा स्टेशन पर आग के हवाले किया। 59 कार सेवकों की मौत जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines February 27, 2026, 8:27 am Technology

देश दुनिया के इतिहास में 27 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है...

1931: देश के महान क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद ने ब्रिटिश पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तारी से बचने के लिए इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में खुद को गोली मार ली।

1953: अंग्रेजी भाषा को आने वाली पीढ़ियों के लिए आसान बनाने के इरादे से ब्रिटेन की संसद में 'स्पैलिंग बिल' का प्रस्ताव पेश किया गया।

1991: अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज बुश ने फारस खाड़ी युद्ध में जीत दर्ज करने की घोषणा के साथ ही युद्धविराम का ऐलान किया। अगस्त

1990 में इराक द्वारा कुवैत पर हमले के बाद यहां अमेरिका ने दखल दिया था।

1999: नाइजीरिया में 15 साल में पहली बार असैन्य शासक चुनने के लिए मतदान। बड़ी संख्या में लोग वोट डालने पहुंचे।

2002: गुजरात के अहमदाबाद जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस को भीड़ ने गोधरा स्टेशन पर आग के हवाले किया। 59 कार सेवकों की मौत

2009: अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ऐलान किया कि इराक से अगस्त

2010 तक तमाम लड़ाकू सेनाओं को हटा लिया जाएगा और शेष सैनिक 2011 के अंत तक घर लौट आएंगे।

2010: नानाजी देशमुख का निधन हुआ

2010: चिली में 8.8 की तीव्रता का भीषण भूकंप और सुनामी से तटीय इलाकों में भारी तबाही। इसे पिछले 50 साल में इलाके का सबसे शक्तिशाली भूकंप बताया गया।

Related Post