नीमच ।पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के द्वारा रेल्वे फाटक के पास बघाना से चोरी गई इलेक्ट्रीक स्कुटी की शिघ्र पतारसी कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था, जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी बघाना राधेश्याम दांगी के नेतृत्व में पृथक पृथक पुलिस टीमों का गठन किया गया।
पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी केमरो का अवलोकन करते एक अज्ञात व्यक्ति चोरी गई इलेक्ट्रीक स्कुटी को लेकर जाता दिखायी दिया तथा मुखबीर सूचना के आधार पर मुलचंद मार्ग शराब ठेके के पास व्यक्ति स्कुटी बेचने की बात करने की सूचना प्राप्त होने पर मोके पर पहुचकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिए के व्यक्ति सुजल पिता राधेश्याम मावर उम्र 20 साल नि सुभाष नगर चौकी हाट की चौकी थाना स्टेशन रोड जिला रतलाम से हिकमतअमली से पुछताछ करते जुर्म स्वीकार करने पर चंद घंटे के अंदर गिरफ्तार कर चोरी गया मश्रुका इलेक्ट्रोनिक टीवीएस आई क्यु स्कुटी को जप्त करने में बडी सफलता मिली है। अग्रिम विवेचना जारी है। सराहनीय भुमिका निरी. राधेश्याम दांगी, उनि आर के सिंघावत, प्रआर मोनवीरसिंह, आर भरतलाल पाटीदार, आर अजातशत्रुसिंह, आर ओमप्रकाश पारगी, आर राहुल डाबी का सराहनीय योगदान रहा।