रतलाम। थाना बाजना पुलिस द्वारा जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने एवं अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।
इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में जिला बदर आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 20.02.2026 को पुलिस टीम द्वारा कस्बा भ्रमण पर थी। इस दौरान आर. 1161 शंकर शिंदे एवं आर. 954 प्रेमसिंह निनामा को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम डाबर का जोतु उर्फ जितु पिता हीरा उर्फ वरसिंह उर्फ हुरजी डोडीयार, उम्र 46 वर्ष, जो वर्तमान में जिला बदर अवधि में है, अपने घर पर मौजूद है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम शासकीय वाहन से ग्राम डाबर पहुंची, जहां आरोपी अपने घर के बाहर बैठा मिला। आरोपी को धारा 94 बीएनएसएस के तहत सूचना पत्र देकर पूछताछ की गई। जांच में पाया गया कि आरोपी के विरुद्ध कलेक्टर महोदय द्वारा आदेश क्रमांक पृ.क्र. 731/आर-1/डी.एम./2025, रतलाम दिनांक 30.12.2025 से 06 माह की अवधि के लिए जिला बदर आदेश पारित किया गया था। इसके बावजूद आरोपी ने बिना अनुमति जिला रतलाम की सीमा में प्रवेश किया।
आरोपी द्वारा संतोषजनक उत्तर प्रस्तुत न करने पर पंचगण की उपस्थिति में आरोपी को जिला बदर आदेश का उल्लंघन करना पाया गया। वैधानिक कार्यवाही आरोपी जोतु उर्फ जितु पिता हीरा उर्फ वरसिंह उर्फ हुरजी डोडीयार को धारा 14, 15 मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को बंद हवालात किया जाकर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। सराहनीय भूमिका - इस कार्रवाई में निरीक्षक मनीष डावर (थाना प्रभारी बाजना), उपनिरीक्षक रामसिंह खपेड, प्रधान आरक्षक 656 नीरज त्यागी, आरक्षक 1161 शंकर शिंदे, आरक्षक 954 प्रेमसिंह निनामा की सराहनीय भूमिका रही