रामपुरा पुलिस ने अवैध शराब नष्ट कर दिखाई प्रभावी कार्रवाई।

Neemuch headlines February 20, 2026, 7:13 pm Technology

रामपुरा । जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एन. एस. सिसौदिया और एसडीओपी मनासा श्रीमती निकिता सिंह के मार्गदर्शन में थाना रामपुरा ने अवैध शराब के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। थाना प्रभारी उप निरीक्षक विपिन मसीह के नेतृत्व में आज, 20 फरवरी 2026 को ग्राम आमलिया में दबिश देकर कुल 300 लीटर लहान बरामद कर नष्ट किया गया। यह कार्रवाई क्षेत्र में शराब तस्करी और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी रामपुरा एवं उनके समर्पित पुलिस परिवार का महत्वपूर्ण और सराहनीय योगदान रहा।

Related Post