आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र ने 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाने की शुरूआत की। जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines February 20, 2026, 8:33 am Technology

देश दुनिया के इतिहास में 20 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है...

1707: औरंगजेब का अहमदनगर में निधन।

1835: कलकत्ता मेडिकल कॉलेज आधिकारिक तौर पर खुला।

1846: अंग्रेजों ने लाहौर पर कब्जा कर लिया।

1847: रायल कलकत्ता टर्फ क्लब की स्थापना।

1848: अमृत बाजार पत्रिका ने बांग्ला में अपना पहला साप्ताहिक पत्र प्रकाशित किया।

1935: कैरोलाइन मिकेल्सन ने अंटार्कटिका पर कदम रखा। पृथ्वी के उस दुर्गम छोर पर पहुंचने वाली वह पहली महिला बनीं।

1947: ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्लेमेंट एटली ने भारत को आज़ादी देने का ऐतिहासिक ऐलान किया। उनका कहना था कि ब्रिटेन 30 जून 1948 से पहले भारत को मुक्त कर देगा।

1950: देश के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बड़े भाई और राष्ट्रवादी नेता शरत चंद्र बोस का निधन।

1976: बॉम्बे हाई से कच्चे तेल का वाणिज्यिक उत्पादन शुरू। 

1987: मिजोरम और अरूणाचल प्रदेश को भारतीय संघ का क्रमश: 23वां और 24वां राज्य घोषित किया गया।

2009: संयुक्त राष्ट्र ने 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाने की शुरूआत की।

2019: प्रसिद्ध साहित्यकार नामवर सिंह का निधन।

Related Post