Latest News

फिर बदलेगा मौसम: उत्तर भारत में बारिश-बर्फबारी, 8 राज्यों में अलर्ट

Neemuch headlines February 16, 2026, 2:36 pm Technology

नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत 8 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 18 फरवरी तक उत्तर भारत के 8 राज्यों में बारिश मुश्किलें बढ़ा सकती है। इस बीच तेज हवाएं चलने के साथ-साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से, 17 और 18 फरवरी 2026 को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट वर्षा/बर्फबारी और उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में छिटपुट वर्षा/गरज की संभावना है। इसके बाद महीने के बाकी दिनों में मैदानों में मौसम अधिकतर शुष्क रहेगा और तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। जम्मू कश्मीर के भालेसा, चिल्ली और गंडोह-जय क्षेत्र के पहाड़ी इलाके में ताजा बर्फबारी के बाद चारों तरफ बर्फ दिखा। श्रीनगर में भी शीतलहर चल रही है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर आज सुबह कोहरे का कहर दिखाई दिया। दिल्ली में आज मौसम साफ बना हुआ है। दिन का अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री और न्यूनतम 11 से 13 डिग्री के बीच रहेगा। दक्षिण भारत में भी बदलेगा मौसम मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, 18 से 22 फरवरी के बीच कोमोरिन क्षेत्र और मालदीव में मौसम गतिविधियां तेज रहेंगी।

19 से 21 फरवरी के बीच तमिलनाडु और केरल में बेमौसमी बारिश होगी। तटीय इलाकों कुड्डालोर, नागपट्टिनम, टोंडी, पंबन, तूतीकोरिन, कन्याकुमारी, तिरुवनंतपुरम, अलप्पुझा, पुनालूर और कोच्चि के दोनों ओर बारिश की संभावना है।

Related Post