शाही सवारी शोभायात्रा में उमड़ा बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला पुरुष भक्तों की आस्था का जनसैलाब
जाट। महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर ग्राम जाट में आसन चौक महादेव मंदिर से महाकाल सैना समिति द्वारा भव्य शोभायात्रा शाही सवारी निकाली गई।जिसमे भूतभावन देवादिदेव महादेव की झांकी को आकर्षक रूप से सजा संवार कर शाही सवारी के रूप में विद्युत की चलायमान रोशनी के साथ आसन चौक से शुरू किया गया।जो ग्राम के सभी प्रमुख मार्गो धाकड़ खेड़ी मोहल्ला, गैर चौक, माली मोहल्ला,सैन मोहल्ला, चांदनी चौक, बड़ा मंदिर,सदर बाजार होते हुए आसान चौक महादेव मंदिर पर पहुंची।रथ में विराजमान महादेव की शाही सवारी का मंदिर समिति द्वारा महाआरती कर महा प्रसादी का वितरण किया गया।
इस दौरान महिला पुरुष भक्तो द्वारा शाही सवारी में शामिल सभी श्रद्धालु महिला पुरुष भक्तो का पुष्पवर्षा व शीतल पेय से भव्य स्वागत किया गया।पूरी शोभायात्रा में तोप से पुष्प वर्षा विशेष आकर्षण का केंद्र रही।डीजे पर बज रहे सुमधुर भजनों की धुन एवं ढोल की थाप पर पूरी शोभा यात्रा में महाकाल सेना के युवा व महिलाएं थिरकते हुए एवं भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। सायंकाल 7.30 बजे शुरू हुई शाही सवारी शोभायात्रा का देर रात्रि महाआरती एवं महा प्रसादी के पश्चात समापन हुआ।इस दौरान भोले के दिवाने भक्तों के द्वारा प्रातःसे ही सभी शिव मंदिरों पर पूजा अर्चना एवं अभिषेक किया गया।शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष भक्तों सहित महाकाल सैना के दिपक शर्मा, मुरली बैरागी, राहुल सुथार,रतन माली, सत्यनारायण सुथार, राहुल माली,बबलू माली,राजू माली,पवन बैरागी, कोमल सिंह चौहान, बालकिशन माली,निलेश पाराशर, बालूराम गुर्जर, राहुल शर्मा, संजय पाराशर, राहुल माली, विक्रम चौहान, बिट्टू गोस्वामी, अर्जुन चौहान, पिंटू गुर्जर, योगेश पुरी, शिवलाल गुर्जर, प्रहलाद गुर्जर, दुर्गेश माली, रवि चौहान, भानु प्रताप कुमावत, दीपक गोयल, नितिन शर्मा, घनश्याम दमानी, कालूसिंह चौहान, किशन गुर्जर, अरुण गुर्जर, शिवलाल गुर्जर, ऋतिक सुथार, बबलू माली, गौतम सुथार, लाभचंद कुमावत, संजय पाराशर, विनोद रेगर, राहुल माली, कमल सैनी, नारायण गुर्जर सहित बड़ी संख्या में सर्व हिंदू समाज के महिला पुरुष भक्तगण सम्मिलित हुए।
शाही सवारी शोभायात्रा के दौरान नगर के सभी प्रमुख मार्गों पर पुलिस प्रशासन द्वारा एहतियात के तौर पर पुलिस जवानों का विशेष अमला तैनात किया गया। शोभायात्रा के दौरान नवागत जाट चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह राठौड़ पुलिस टीम के साथ एहतियात के तौर पर पूरे समय मौजूद रहे।