Latest News

रतनगढ़ पुलिस ने अवैध अफीम की खेती का किया खुलासा, 97 लाख 60 हजार रूपयें के 9.76 क्विंटल हरे पौधे जप्त

निर्मल मूंदड़ा February 12, 2026, 5:07 pm Technology

रतनगढ़। पुलिस अधीक्षक अंकित कुमार जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसौदिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद रोहित राठौर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी रतनगढ़ निरीक्षक मनोज सिंह जादौन के नेतृत्व में रतनगढ़ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना उपरांत ड्रोन सर्चिंग उपरांत कार्यवाही करते हुए लुहारिया जाट में कपास की फसल की आड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा कर 9.76 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ अफीम के छोटे बडे 11600 नग हरे पोधे जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

अपराध समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच द्वारा जिलें के सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्रों में अफीम, गांजा आदि मादक पदार्थाे की अवैध खेती हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने एवं ड्रोन के माध्यम से सर्चिंग अभियान चलाया जाकर कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये थे। दिनांक 11.02.2026 को पुलिस चौकी जाट पर मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना की पुष्टी हेतु ड्रोन के माध्यम से सर्चिंग उपरांत ग्राम लौहारिया जाट में आरोपी हिरालाल पिता घिसालाल माली उम्र 43 साल निवासी ग्राम लौहारिया जाट पुलिस थाना रतनगढ जिला नीमच (म.प्र.) के कब्जे वाले खेत पर कपास के पौधो की खेती के बीच में अवैध मादक पदार्थ अफीम की खेती की हुई पाई गई, जिनका मौके पर विधिवत तौल करते कुल वजनी 09 क्विटल 76 किलोग्राम अफीम के अवैध हरे पौधे (कुल 11,600 नग) होना पाये गये, जिन्हे बरामद किया गया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बरामद अफीम के हरे गिले पौधे को एनडीपीएस अधिनियम 1985 की प्रासंगिक प्रावधानों के तहत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

प्रकरण में अग्रीम जांच जारी है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनगढ़ निरीक्षक मनोज सिंह जादौन एवं उनकी टीम का विशेष सराहनीय योगदान रहा।

Related Post