03 आरोपी गिरफ्तार, चोरी में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं मश्रुका जप्त
नीमच। थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक निलेश अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस थाना नीमच केंट टीम द्वारा दिनांक 10.02.2026 को शिक्षक कालोनी में दिन दहाड़ें हुई चोरी की वारदात का चंद घंटो में खुलासा कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर चोरी गया मनुका जप्त करने में सफलता प्राप्त की गई है। जानकारी अनुसार दिनांक 10.02.2026 को फरियादी सुरेन्द्र पटवा द्वारा पुलिस थाना नीमच केट पर आकर रिपोर्ट की गई कि दिन करीब 12.00 बजे में में अपने निवास पर आगे वाले कमरे में बने आफिस में काम कर रहा था मेरे घर के मैन गेट पर ताला लगा था तभी मुझे पीछे के कमरे से खटपट की आवाज सुनाई देने पर शंका पर पीछे वाले कमरे में कोई होने पर मैनगेट का ताला खोलकर पड़ोसी को बुलाने निकला तो मेरे मकान के पीछे के कमरे से दो व्यक्ति निकल कर भागे बाद मैने अपने घर के अंदर जाकर देखा तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा था
तथा अलमारी का दरवाजा खुला हुआ था और मेरे घर के पीछे का दरवाजा टुटा हुआ था। उक्त रिपोर्ट पर से पुलिस थाना नीमच केंट पर अपराध क्रमांक 66/26 धारा 305-ए. 3313 (3) भारतीय न्याय संहिता का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। नीमच शहर में दिन दहाडें हुई चोरी की वारदात को गभीरता से लिया जाकर पुलिस अधीक्षक द्वारा चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये। थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक निलेश अवस्थी द्वारा तत्काल मय टीम के मौके पर जाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना की वारदात का खुलासा करने में पुलिस टीमों को लगाया गया। पुलिस टीमों द्वारा घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज देखते 02 लड़कों के घर से भागते हुए का फुटेज प्राप्त होने पर पुलिस टीमों द्वारा घटना स्थल के आगे के सीसीटीवी फुटेज एवं शहर में चोरो के भागने के सीसीटीवी फुटेज देखे जाने एवं चोरो के संबंध में जानकारी प्राप्त करने हेतु मुखबिर तंत्र को मजबुत किया गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आये हुलिये के आधार पर एवं मुखबिर तंत्र के आधार पर अज्ञात चोरो की पहचान किये जाने पर उक्त घटना स्थल से भागने वाले चोरो की पहचान मुकेश काछी एवं सोहिल निवासी पशु हॉट मैदान नीमच के रूप में हुई।
पुलिस टीमों द्वारा दोनों को गिरफ्तार किया जाने पर उक्त घटना को कारित करना एवं संजय बागरी द्वारा घटना स्थल से दूर मोटर सायकल पर इंतजार करना बताया जाने पर संजय बागरी को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जाकर अन्य वारदातों के संबंध में पुछताछ की जावेगी। घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, चोरी के उपकरण एवं चोरी गया मश्रुका। गिरफ्तार आरोपी :- 1 सोहिल पिता रणछोड़ उम्र 19 वर्ष निवासी पशु हॉट मैदान नीमच हॉल मुकाम रेल्वे स्टेशन पुलिया के नीचे जावरा। 2. मुकेश पिता प्रभात काछी उम्र 19 वर्ष निवासी पशु हॉट मैदान नीमच। 3. संजय पिता दलसुख बागरी उम्र 19 वर्ष रेल्वे स्टेशन पुलिया के नीचे जावरा हॉलपशु हॉट मैदान नीमच। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक निलेश अवस्थी सहित पुलिस थाना नीमच केंट टीम की सराहनीय भूमिका रही।