Latest News

आज ही के दिन भारतीय तट रक्षक बल (Indian Coast Guard) और राष्ट्रीय रेल संग्रहालय, नई दिल्ली की स्थापना हुई। जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines February 1, 2026, 9:21 am Technology

देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 01 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

1786: लॉर्ड कार्नवालिस भारत के गवर्नर जनरल बने।

1835: मॉरीशस में ‘ग़ुलामी प्रथा’ का समापन हुआ।

1855: भारत में ईस्ट इंडिया रेलवे का औपचारिक उद्घाटन हुआ।

1884: डाक बीमा योजना लागू की गई।

1922: महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन को तेज करने की जानकारी वायसराय को दी।

1949: प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) ने एसोसिएटेड प्रेस ऑफ इंडिया का अधिग्रहण किया।

1964: भारत में यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया की स्थापना की गई।

1977: भारतीय तट रक्षक बल (Indian Coast Guard) और राष्ट्रीय रेल संग्रहालय, नई दिल्ली की स्थापना हुई।

1992: दिल्ली को आधिकारिक तौर पर ‘राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली’ का नाम मिला।

2003: अमेरिकी अंतरिक्ष यान कोलंबिया, भारत की कल्पना चावला सहित 7 यात्रियों के साथ पृथ्वी पर लौटते समय दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

2009: सानिया मिर्जा और महेश भूपति ने ऑस्ट्रेलियन ओपन का मिश्रित युगल खिताब जीता।

2017: भारत में पहली बार आम बजट 1 फरवरी को पेश किया गया और रेल बजट को इसमें शामिल किया गया।

Related Post