देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। 25 जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
1924: फ्रांस के शैमॉनिक्स (Chamonix) में पहला शीतकालीन ओलंपिक खेल शुरू हुआ।
1949: पहला एमी पुरस्कार (Emmy Awards) प्रदान किया गया।
1950: भारत के चुनाव आयोग (Election Commission of India) की स्थापना हुई, और 2011 से हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है।
1958: प्रसिद्ध भारतीय पार्श्व गायिका कविता कृष्णमूर्ति का जन्म हुआ।
1971: हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला और यह भारत का 18वां राज्य बना।
1980: मदर टेरेसा को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया।
2004: नासा का ‘ऑपर्च्युनिटी’ (Opportunity) रोवर मंगल ग्रह पर सफलतापूर्वक उतरा।
2008: उत्तर प्रदेश सरकार ने गंगा-एक्सप्रेस वे परियोजना को मंज़ूरी दी।