Latest News

आज ही के दिन हब्बल अंतरिक्ष दूरबीन के वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 100 से अधिक नयी आकाशगंगा को खोज निकालने का दावा किया। जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines January 16, 2026, 7:18 am Technology

देश-दुनिया के इतिहास में 16 जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1556 : फिलिप द्वितीय स्पेन के सम्राट बने।

1681 : शिवाजी के पुत्र संभाजी का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक।

1901 : महान विद्वान महादेव गोविंद रानाडे का निधन।

1938 : बांग्ला के प्रख्यात उपन्यासकार शरत चंद्र चट्टोपाध्याय का निधन।

1943 : इंडोनेशिया के अंबोन द्वीप पर अमेरिकी वायुसेना का पहला हवाई हमला।

1969 : सोवियत अंतरिक्ष यानों 'सोयुज 4' और 'सोयुज 5' के बीच पहली बार अंतरिक्ष में सदस्यों का आदान-प्रदान हुआ।

1991 : 'पहला खाड़ी युद्ध' (अमेरिका की इराक के खिलाफ सैन्य कार्रवाई) शुरू।

1992 : भारत एवं ब्रिटेन के बीच प्रत्यर्पण संधि।

1996 : हब्बल अंतरिक्ष दूरबीन के वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 100 से अधिक नयी आकाशगंगा को खोज निकालने का दावा किया।

1989 : सोवियत संघ ने मंगल ग्रह के लिए दो साल के मानव अभियान की अपनी योजना की घोषणा की।

2003 : भारतीय मूल की कल्पना चावला दूसरी अंतरिक्ष यात्रा पर रवाना।

2006 : समाजवादी नेता मिशेल बैशलेट चिली की प्रथम महिला राष्ट्रपति चुनी गयीं।

Related Post