देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। 12 दिसंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं
1911: ब्रिटिश सम्राट जॉर्ज पंचम ने दिल्ली को भारत की नई राजधानी बनाने की घोषणा की।
1913: लियोनार्डो दा विंची की प्रसिद्ध पेंटिंग ‘मोना लिसा’ की चोरी के दो साल बाद उसे वापस पा लिया गया।
1915: चीन के राष्ट्रपति युआन शी-काई ने राजशाही बहाल कर खुद को सम्राट घोषित किया।
1923: इटली में पो नदी पर बांध टूटने से 600 लोगों की मौत हुई।
1963: केन्या को ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिली और वह गणतंत्र बना।
1971: भारतीय संसद ने पूर्व राजाओं को मिलने वाली सभी सुविधाओं को रद्द कर दिया।
1992: हैदराबाद की हुसैन सागर झील में विशाल बुद्ध प्रतिमा स्थापित की गई।
1996: भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल बंटवारे पर 30 साल के समझौते पर हस्ताक्षर हुए।