Latest News

मनासा पुलिस ने डोडाचूरा की तस्करी में फरार 5000 रू के ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार

Neemuch headlines July 18, 2024, 5:54 pm Technology

मनासा। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एनएस सिसोदिया व एसडीओपी विमलेश उईके के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक शिवकुमार यादव के नेतृत्व में मनासा पुलिस द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी में फरार 5000 रू का ईनामी फरार आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।

जानकारी अनुसार वर्ष 2021 में मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना मनासा द्वारा खेल मेदान के सामने आमरोड कुण्डखेडा पर कार्यवाही करते हुए दो चार पहिया वाहन कार होण्डा एक्सेन्ट व वर्ना कार से आरोपी कन्हैयालाल पिता रामेश्वर गुर्जर नि० लसुडीया आत्री व मोके से फरार आरोपी विशाल पिता मानसिंह गुर्जर नि० लसुडीया आंत्री के कब्जे वाली दोनो कारो से 70 किलोग्राम व 54 किलोग्राम कुल 124 किलोग्राम डोडाचूरा जप्त किया जाकर आरोपी कन्हैयालाल पिता रामेश्वर गुर्जर नि० लसुडीया आंत्री को गिरफ्तार किया गया तथा तथा मोके से फरार आरोपी व प्रकरण में विवेचना में साक्ष्य में आये वाहन स्वामी आरोपी दिनेश पिता रामलाल खटीक दोनो फरार होने से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दोनो आरोपीयों की गिरफ्तारी हैतु ईनामी उदघोषणा भी जारी की गयी थी जो पुर्व में आरोपी विशाल पिता मानसिंह गुर्जर नि० लसुडीया आंत्री को पुर्व में गिरफ्तार किया गया था तथा आरोपी दिनेश पिता रामलाल खटीक नि० लसुडीया आंत्री का फरार चल रहा था।

आज दिनांक 18.07.2024 को थाना मनासा पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए 5000 रू के ईनामी फरार आरोपी दिनेश पिता रामलाल उम्र 42 साल नि० लसुडीया आंत्री को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में निरी. शिव कुमार यादव, उनि. तेजसिंह सिसोदिया, आर हेमंतसिंह, आर तेजसिंह, आर धर्मेन्द्र सिंह, आर सुनिल प्रजापति, आर जितेन्द्र सिंह, आर अनिल धनगर, आर विनोद भाटी, सेनिक मोहनसिंह का महत्वपुर्ण योगदान रहा है।

Related Post