ए.सी.एस. डॉ.राजेश राजौरा ने ली उज्जैन संभाग की समीक्षा बैठक

Neemuch headlines May 2, 2026, 5:28 pm Technology

नीमच। जलाशयों की मॉनिटरिंग व जरूरत पर निजी जलस्रोतों के अधिग्रहण के निर्देश अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा की अध्यक्षता में शनिवार को उज्जैन संभाग के सभी जिलों में उपार्जन एवं पेयजल प्रदाय व्यवस्था की बैठक आयोजित की समीक्षा की गई। वीसी के माध्यम से हुई इस बैठक में सम्‍भागायुक्‍त  आशीष सिह सभी जिलों के कलेक्टर्स एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

उपार्जन संबंधी निर्देश: अपर मुख्य सचिव डॉ.राजौरा ने उपार्जन प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए निम्न निर्देश दिए । समय पर भुगतान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार उपार्जन प्रक्रिया में किसानों का भुगतान निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित करवाएं। बुनियादी सुविधाएं: सभी उपार्जन केंद्रों पर पेयजल एवं छांव की पर्याप्त व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए। सतत निरीक्षण: सभी संबंधित अधिकारी उपार्जन केंद्रों का सतत निरीक्षण कर उपार्जन की प्रक्रिया व्यवस्थित रूप से संचालित करवाएं। पेयजल प्रदाय संबंधी निर्देश: ग्रीष्मकाल में पेयजल की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु एसीएस डॉ. राजौरा ने निर्देशित किया कि गुणवत्ता जांच: पेयजल की सैंपलिंग नियमित रूप से की जाए।

जलाशय मॉनिटरिंग: सभी जलाशयों की लगातार मॉनिटरिंग की जाए। बंद योजनाएं चालू करें: तकनीकी कारणों से बंद नल-जल योजनाओं को तकनीकी मदद प्रदान कर तत्काल चालू करवाए। वैकल्पिक व्यवस्था: जरूरत पड़ने पर निजी जलस्रोतों का अधिग्रहण कर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। बैठक में नीमच जिले से कलेक्टर हिमांशु चंद्रा जि.पं.सीईओं अमन वैष्‍णव तथा एडीएम बी.एस.कलेश सहित जिला आपूर्ति अधिकारी एवं पीएचई विभाग के अधिकारी सभी सी.एम.ओं शामिल हुए।

Related Post