सरवानिया महाराज में धूमधाम से मनाया गया लाड़ली लक्ष्मी उत्सव, बालिकाओं का किया गया सम्मान, माताओं को भी किया अभिनंदित।

Neemuch headlines May 2, 2026, 5:16 pm Technology

सरवानिया महाराज। मध्यप्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत 02 मई को सरवानिया नगर परिषद में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में नगर के बालिकाओं, उनके कार्यकर्ताओं की विभिन्न वार्डों से आई नन्ही अभिभावकों तथा आंगनवाड़ी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। पूरे आयोजन के दौरान उत्सव का माहौल देखने को मिला और बालिकाओं के प्रति सम्मान व जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली, जिला मंत्री शिवम पुरोहित एवं पर्यवेक्षक श्रीमती आभा पाटीदार द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

अतिथियों का स्वागत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पमाला पहनाकर किया गया। पर्यवेक्षक श्रीमती आभा पाटीदार ने अपने संबोधन में लाड़ली लक्ष्मी योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना की शुरुआत 01 अप्रैल 2007 को बालिका जन्म के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से की गई थी। उन्होंने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य लिंगानुपात में सुधार लाना, बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करना तथा उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दें। मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं और सरकार भी उनके सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है।

उन्होंने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना बालिकाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वहीं जिला मंत्री शिवम पुरोहित ने भी बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा को समाज की प्राथमिकता बताया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना से लाभान्वित बालिकाओं का सम्मान किया गया तथा उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर बालिकाओं और उनकी माताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। समापन अवसर पर उपस्थित जनों को बालिका शिक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में नगर के सभी वार्डों की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, बड़ी संख्या में बालिकाएं एवं उनकी माताएं उपस्थित रहीं, जिससे आयोजन सफल और सार्थक

Related Post