Latest News

आज ही के दिन भारत में पहली बार संरक्षित भ्रूण से मेमने का जन्म हुआ। जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines January 28, 2024, 8:03 am Technology

 28 जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।

1813: ब्रिटेन के मशहूर लेखक जेन आस्टन के रोमांटिक उपन्यास 'प्राइड एंड प्रेजुडिस' किताब का पहली बार प्रकाशन हुआ। इसे अंग्रेजी साहित्य की सबसे अधिक चर्चित रचनाओं में गिना जाता है।

1835: कलकत्ता मेडिकल कॉलेज की शुरुआत।

1865: लाला लाजपत राय का जन्म।

1898: सिस्टर निवेदिता का भारत आगमन।

1928: देश के प्रमुख फिजिस्‍ट राजा रामन्‍ना का जन्‍म हुआ था।

1930: मेवाती घराने से ताल्‍लुक रखने वाले शास्‍त्रीय गायक पंडित जसराज का जन्‍म हुआ था।

1933: चौधरी रहमत अली ख़ाँ ने मुस्लिम लीग की मांग के तहत बनने वाले अलग राष्ट्र के लिए 'पाकिस्तान' नाम सुझाया।

1961: घड़ी बनाने वाली कंपनी एचएमटी की पहली फैक्टरी की बेंगलूर में आधारशिला रखी गई।

1980: देश के सबसे बड़े मालवाहक पोत 'रानी पदमिनी' का जलावतरण।

1986: अमेरिका का अंतरिक्ष यान चैलेंजर दुर्घटनाग्रस्त। सभी सात अंतरिक्षयात्रियों की मौत।

1998: टाडा अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की साजिश में शामिल 26 अभियुक्तों को मौत की सजा सुनाई।

1999: भारत में पहली बार संरक्षित भ्रूण से मेमने का जन्म हुआ।

2002: खराब मौसम के कारण एक्वाडोर का एक विमान नेवादो डी कंबेल ज्वालामुखी की ढलान पर गिरा। विमान में सवार सभी 92 लोगों की मौत।

2007: मशहूर संगीतकार ओपी नैयर का निधन हुआ था।

Related Post