कुकड़ेश्वर। अखिल भारत वर्षीय साधुमार्गी जैन संघ व जावद साधुमार्गी जैन संघ के प्रबल पुण्योदय से हुकम संघ के नवम पट्टधर, परमागम रहस्य ज्ञाता, युग निर्माता आचार्य प्रवर 1008 श्री रामलालजी म. सा. के पावन चरणों में मुमुक्षु सुश्री रिया डागा (उम्र 22 वर्ष) सुपुत्री श्री लालचंद जी मधु जी डागा, निवासी कोलकाता (बीकानेर) (पं.ब.) की जैन भागवती दीक्षा 22 जनवरी 2024 को जावद में संपन्न होनी संभावित है।
इससे पूर्व जावद में पूर्व में आठ दिक्षा होनी सम्भावित हैं। 22 जनवरी 2024 को 9 1. मुमुक्षु भाई श्री हितेष जी कांकरिया ( यश जी कोटडिया (महा.) 2. मुमुक्षु यश जी कोटड़िया 3. मुमुक्षु श्रीमती कमला देवीं जीं चंडालिया (राज.) 4. मुमुक्षु बहन सुश्री अंकिता जी बाफना (महा.) 5. मुमुक्षु बहन सुश्री काजल जी पितलिया (हैदराबाद) 6. मुमुक्षु बहन सुश्री आर्ची जी नाहर (राज.) 7. मुमुक्षु बहन सुश्री प्रनिधि जी पारख (छ.ग.) 8. मुमुक्षु सुश्री टिंवकल जी कामदार (आदिलाबाद) इसी के साथ एक और दीक्षा मुमुक्षु सुश्री रिया जी डांगा की अनुमोदना होकर एक साथ अब जावद की धन्य धरा पर 9 दीक्षार्थी मुमुक्षु आत्मा संयम मार्ग परख अग्रसर होंगे। उक्त अवसर पर जावद में आचार्य भंगवत के साथ उपाध्याय प्रवर परम श्रद्धेय राजेश मुनि जी मसा, संत, महासतिया जी, सतिया जी व साधुमार्गी जैन संघ के पदाधिकारियों व श्रावक श्राविकाओं की उपस्थिति में होनी सम्भावित हैं।
उक्त जानकारी महेश जी नाहटा ने दी।