नीमच। दिनांक 11 दिसम्बर 2023 मार्गशीर्ष मास कृष्णपक्ष चतुर्दशी को भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार की दान पेटी खोली गई थी इसमें अथाह दानराशि प्राप्त हुई थी, प्रथम दिन 6 करोड़ से अधिक की धनराशि प्राप्त हुई थी। आज द्वितीय चरण की गणना से 05 करोड़ 58 लाख 30 हजार रूपये की दानराशि प्राप्त हुई। उक्त दो चरणों की गणना से कुल 12 करोड़ 35 लाख 76 हजार रूपये की दानराशि प्राप्त हुई है। आपको बता दे कि चित्तौड़गढ जिले के मंडफिया ग्राम में स्थित प्रसिध्द धाम श्री सांवरिया सेठ मंदिर के भंडार दीपावली के कारण पिछले माह नहीं खोले गए थे, हलाकि गणना अभी भी बाकी है। शेष दानराशि की गणना 14 व 15 दिसम्बर - 2023 को की जायेगी। संपूर्ण गणना में भेंटकक्ष, सोने व चांदी सहित जानकारी दी जायेगी।