नीमच। नीमच पुलिस विभाग के लिए आज का दिन बड़ा ही दुखद दिन रहा जहां नीमच यातायात विभाग में पदस्थ एएसआई कैलाश शर्मा का सड़क दुर्घटना में दुख़द निधन हो गया।
जानकारी अनुसार मंगलवार को भोपाल में एमपी के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर आयोजित कार्यक्रम में ड्यूटी पर गए एएसआई कैलाश शर्मा को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस दौरान शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरो ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जैसे यह सूचना नीमच पहुंची पुलिस महकमे में शोक की लहर छा गई।