भोपाल। मध्यप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे। मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। इसी के साथ जगदीश देवड़ा और राजेश शुक्ला को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।वहीँ मुरैना से विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा स्पीकर नियुक्त किया गया है। भोपाल स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के विधायक दल की बैठक जारी है। जिसमें प्रदेश के नए मुखिया के नाम पर मुहर लग गई। बैठक में सबसे पहले वीडी शर्मा बोले, इसके बाद पर्यवेक्षक मनोहर लाल खट्टर संबोधित कर रहे हैं।बैठक में पर्यवेक्षक मनोहर लाल खट्टर (CM हरियाणा), डॉ. के. लक्ष्मण (राष्ट्रीय अध्यक्ष, BJP OBC मोर्चा) और आशा लकड़ा (राष्ट्रीय सचिव भाजपा) भी शामिल हैं। विधायक दल की बैठक से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई।