Latest News

ट्रेक्टर ट्राली में भरा 212 किलोग्राम अवैध डोडाचुरा जब्त कर राजस्थान खेरमालिया का 01 अभियुक्त गिरफ्तार

Neemuch headlines December 1, 2023, 4:57 pm Technology

प्रतापगढ़। राजस्थान पुलिस प्राथमिकता 2023 के कियान्वयन के कम में अमित कुमार जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध सख्त निरोधात्मक एवं दण्डात्मक कार्यवाही व वांछित अपराधियो की धरपकड के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत भागचंद मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं आशीष कुमार वृताधिकारी वृत्त छोटीसादड़ी के मार्गदर्शन में दीपक कुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना छोटीसादड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 212.380 किलोग्राम अवैध डोडाचुरा जब्त कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जानकारी अनुसार दिनांक 30.11.2023 को पुलिस थाना छोटीसादडी की टीम द्वारा दौराने गश्त जलोदिया खुर्द - खेरमालिया रोड से अभियुक्त जानकीलाल पिता लक्ष्मीनारायण मेनारीया उम्र 30 साल निवासी खेरमालिया थाना छोटीसादडी जिला प्रतापगढ़ के कब्जे शुदा ट्रेक्टर ट्रोली से 12 कट्ट्टो में भरा 212.380 किलोग्राम अवैध डोडाचुरा जब्त अभियुक्त जानकीलाल मेनारिया को गिरफ्तार किया गया। वगैरा पर थाना छोटीसादडी पर प्रकरण संख्या 315/2023 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता 01 जानकीलाल पिता लक्ष्मीनारायण मेनारीया उम्र 30 साल निवासी खेरनालिया थाना छोटीसादडी जिला प्रतापगढ पुलिस टीम :- 01. दीपक कुमार पुनि थानाधिकारी पुलिस थाना छोटीसादडी 02. नारायणलाल उ.नि. पुलिस थाना छोटीसादडी 03. अर्जुनसिह स उ नि पुलिस थाना छोटीसादडी 04. महेद्रराम कानि 578 पुलिस थाना छोटीसादड़ी 05. बाबुलाल कानि 194 पुलिस थाना छोटीसादडी 06. अजीतसिंह कानि 106 पुलिस थाना छोटीसादडी 07. मगाराम कानि 68 पुलिस थाना छोटीसादडी

Related Post