Latest News

सरवानिया महाराज पुलिस को मिली सफलता, अवैध मादक 42 किलोग्राम अफीम डोडाचुरा छिलका एव लाल रंग की अल्टो कार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार.

Neemuch headlines November 26, 2023, 3:18 pm Technology

सरवानिया महाराज। जिला पुलिस अधीक्षक महोदय अमित तोलानी के कुशल निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ कि धरपकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया एवं अनुविभागीय अधिकारी सुश्री निलेश्वरी डाबर थाना इंचार्ज उनि असलम पठान के मार्गदर्शन एवं चौकी सरवानिया महाराज उनि आर एस सिसोदया के नेतृत्व में पुलिस चौकी सरवानिया महाराज की टीम द्वारा. अल्टो कार में परिवहन कि जा रहे 42 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडाचुरा छिलका जप्त कर 01 तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस चौकी सरवानिया महाराज को दिनांक 25.11.2023 को अवैध मादक पदार्थ अफीम के परिवहन के संबंध में मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सुचना पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए सरवानिया - आंकली रोड पर नाकाबन्दी कर लाल रंग की अल्टो कार आरजे 09 सीए 2509 में अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा काले रंग के चार कटुटो में कुल 42 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडाचुरा छिलका जप्त किया जाकर आरोपी तालीम हुसैन पिता अल्लानुर पींजारा उम्र 50 साल निवासी सरवानिया महाराज थाना जावद जिला नीमच को गिरफतार कर आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में आरोपी से अफीम के स्त्रोतों के संबंध में पूछताछ व अनुसंधान जारी है। जप्त माशूका 42 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा छिलका एवं लाल रंगी की अल्टो कार किमती 04 लाख 85 हजार रू. सराहनीय कार्य - उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी सरवानिया महाराज एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Related Post