Latest News

सरवानिया पुलिस को मिली सफलता, अवैध मादक पदार्थ 4 किलोग्राम अफीम व बोलेरो पीकअप वाहन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Neemuch headlines September 16, 2023, 1:53 pm Technology

सरवानिया महाराज। पुलिस अधीक्षक महोदय अमित तोलानी के कुशल निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ कि धरपकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं अनुविभागीय अधिकारी विमलेष उईके थाना प्रभारी दीपक कुमार मण्डलोई के मार्गदर्शन एवं चौकी सरवानिया महाराज उनि आर एस सिसोदया के नेतृत्व में पुलिस चौकी सरवानिया महाराज की टीम द्वारा बोलेरो पीकअप में परिवहन कि जा रही 4 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम जप्त कर 01 तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस चौकी सरवानिया महाराज को दिनांक 15.09.2023 को अवैध मादक पदार्थ अफीम के परिवहन के संबंध में मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सुचना पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए नीमच सरवानिया रोड पर पीकअप वाहन एमपी 14 जींसी 2205 में अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा 4 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम जप्त किया जाकर आरोपी रसीद मंसूरी पिता हुसैन मसूरी उम्र 39 ग्राम धमनार थाना दलोदा जिला मंदसौर को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया।

प्रकरण में आरोपी से अफीम के स्त्रोतों के संबंध में पूछताछ व अनुसंधान जारी है। जप्त मश्रुका - 4 किलोग्राम अवैध अफीम एवं पीकअप वाहन किमती 11 लाख रू. सराहनीय कार्य - उक्त कार्य में चौकी प्रभारी सरवानिया महाराज एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Related Post