केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने एक आरोपित को गिरफ्तार भी किया है।

Neemuch headlines September 1, 2023, 12:05 pm Technology

नीमच। केंद्रीय केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए नौ किलो अफीम व 346 किलो डोडाचूरा जब्त किया है। साथ ही एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। सीबीएन के अधिकारियों ने बताया कि विशिष्ट खुफिया जानकारी मिली कि जिले की जीरन तहसील के ग्राम ग्वालदेविया निवासी एक व्यक्ति के घर पर अफीम और डोडा छिपाकर रखा गया है। जहां संदिग्ध घर की पूरी तरह से तलाशी ली गई। इसके परिणामस्वरूप घर में छुपाया गया कुल 9.450 किलो अफीम और 346.430 किलो डोडाचूरा बरामद किया गया।

कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बरामद अफीम और डोडाचूरा को जब्त कर लिया गया है। साथ ही एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया। मामले में एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। 

Related Post