Latest News

नीमच सिटी पुलिस ने 04 किलो अफीम प्रकरण में अफीम प्रदान करने वाले एवं अफीम मंगवाने वाले को बनाया आरोपी दोनो फरार

Neemuch headlines August 29, 2023, 9:14 pm Technology

नीमच। पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसौदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक पी. एस. परस्ते के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नीमच सिटी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह सिसौदिया के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 26.08. 2023 को 04 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम सहित 02 आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी को अफीम प्रदान करने वाले एवं अफीम मंगवाने वाले दोनो को सह आरोपी बनाया जो दोनो आरोपी फरार है।

जानकारी अनुसार दिनांक 26.08.2023 को उनि / गजेन्द्र सिंह चौहान थाना नीमच सिटी ने मुखबीर की सूचना पर मनासा नाका पर आरोपी मनोज पिता परमानंद गवारिया उम्र 24 साल निवासी शांती नगर मनासा एवं उसके साथी जानकीलाल उर्फ राजू पिता हेमराज राठौर जाति- तेली उम्र 40 साल निवासी ग्राम खजुरी थाना मनासा के कब्जे से 04 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम जप्त कि गई थी।

आरोपी राजू राठौर से पुछताछ करने पर आरोपी ने उक्त अफीम ग्राम कंजार्डा के रतन पिता भुरालाल खाती पटेल से लाना एवं ओबाराम पिता सवदाराम देवासी निवासी ग्राम पावा जिला - पाली को देने जाना बताया जो दोनो आरोपीगणों को धारा- 29 एन.डी.पी.एस. एक्ट का सह आरोपी बनाया जाकर दोनों आरोपीगणो की तलाश करते दोनो आरोपी फरार होना पाये गये है जिनकी तलाश जारी है।

Related Post