Latest News

सिटी पुलिस ने 450 ग्राम अफीम सहित 02 आरोपियो को किया गिरफ्तार

Neemuch headlines August 23, 2023, 3:30 pm Technology

नीमच। पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसौदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक पी. एस. परस्ते के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नीमच सिटी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह सिसौदिया के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 450 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम सहित 02 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

जानकारी अनुसार दिनांक 23.08.2023 को उनि / गजेन्द्र सिंह चौहान थाना नीमच सिटी ने मुखबीर की सूचना पर जेतपुरा फंटा पर नाकाबंदी के दौरान भादवामाता तरफ से रतलाम की और जा रही होण्डा शाईन मोटर सायकल एम.पी. 43/ ई.ए. 4789 के चालक अजय सिंह पिता विजयसिंह भाटी उम्र 24 साल निवासी थावरिया बाजार रामदेव की घाटी रतलाम एवं उसके साथी दिपेन्द्र पिता चमन मारू उम्र 22 साल निवासी 21 दो मुखी बावडी रतलाम के द्वारा दोनों के बिच में छिपाकर ले जाई जा रही अवैध मादक पदार्थ अफिम परिवहन करते पकड़ा। उक्त कार्यवाही मे उपनिरीक्षक गजेन्द्र सिंह चौहान एवं उनकी - टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Related Post