Latest News

मनासा पुलिस ने किया डोडाचुरा की तस्करी का 5 हजार का ईनामी आरोपी गिरफ्तार साथ ही तीन गुमशुदा महिलाओ को किया सुरक्षित दस्तयाब

मंगल गोस्वामी May 9, 2023, 8:34 pm Technology

मनासा। पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसएस कनेश व एसडीओपी सुश्री यशस्वी शिंदे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक आरसी दांगी के नेतृत्व में थाना मनासा पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी के अपराध में फरार 5 हजार के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जानकारी अनुसार दिनांक 29.10.2022 को थाना मनासा के अपराध क्रं 537/2022 धारा 8/15, 29, 25 एनडीपीएस एक्ट में अवैध मादक पदार्थ अफिम 180 किलोग्राम डोडाचुरा जप्त किया गया था। जिसमें आरोपी राजु पिता बद्रीलाल नागदा उम्र 30 साल नि. देथल का घटना दिनांक से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हैतु पुलिस अधीक्षक नीमच द्वारा 5000 रूपयें की ईनामी उदघोंषणा भी की गयी थी। दिनांक 08.05.2023 को थाना मनासा के उनि. फतेहसिंह आंजना ने मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपी राजु पिता बद्रीलाल नागदा उम्र 30 साल नि. देथल को गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायालय मनासा मे पेश किया जावेगा। वही तीन गुमशुदा महिलाओ को किया सुरक्षित दस्तयाब जानकारी अनुसार दिनांक 18.01.2023 को सूचनाकर्ता बादामीबाई पति जयसिंह बंजारा नि. दुरगपुरा ने सूचना दिया कि उसकी पुत्री रीना उर्फ रवीना पिता जयसिंह बंजारा उम्र 22 साल नि. दुरगपुरा की बिना बताये घर से कहीं चली गयी है जो गुमइंसान क्रं 11/2023 कायम कर जॉच के दौरान गुमशुदा को दिनांक 08.05.2023 को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनो के सुपुर्द किया गया। इसी प्रकार दिनांक 02.05.2023 को सूचनाकर्ता बालमुकुन्द उर्फ रामलाल पिता नारायण धाकड उम्र 51 साल नि. बरखेडा ने सूचना दिया कि उसकी पुत्री अंजना पिता बालमुकुन्द उर्फ रामलाल धाकड उम्र 23 साल नि. बरखेडा की बिना बताये घर से कहीं चली गयी है जो गुमइंसान क्रं 43/2023 कायम कर जॉच के दौरान गुमशुदा को दिनांक 08.05.2023 को चित्तोडगढ राजस्थान से सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनो के सुपुर्द किया गया। इसी प्रकार दिनांक 28.04.2023 को सूचनाकर्ता चुन्नीलाल पिता देवा कीर नि. भक्की थाना वायडीनगर जिला मंदसौर ने सूचना दिया कि सम्पतबाई पति स्व. पप्पुलाल कीर नि0 भुक्की की ग्राम गंगाबावडी शादी में गयी थी जो वापस नही आई। सूचना पर गुमइंसान क्रं 41/2023 कायम कर जॉच के दौरान गुमशुदा को दिनांक 09.05.2023 को सुरक्षित दस्तयाब किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी मनासा व उनकी टीम उनि. फतेहसिंह आंजना, प्रआर नरेन्द्र नागदा, प्रआर राहुलदेव, प्रआर नवीन तिवारी, प्रआर मंगलेश, आर अनिल धनगर, आर पंकज भलवारा, आर नरेन्द्र जोशी, मआर प्रिया, मआर शेफाली, मआर पुर्णीमा तिवारी, मआर पुजा, सेनिक घनश्याम का विशेष योगदान रहा।

Related Post