Latest News

छाछ या लस्सी गर्मियों में क्या पिएं? जानें कौन है गर्मी की बेस्ट ड्रिंक, कैसे करें सही और हेल्दी चुनाव

Neemuch headlines May 3, 2026, 7:49 am Technology

छाछ या लस्सी क्या पिएं?:-

छाछ छाछ यानी बटरमिल्क गर्मियों का सबसे हल्का और रिफ्रेशिंग ड्रिंक माना जाता है। यह दही से तैयार होती है, लेकिन इसमें पानी मिलाकर इसे पतला किया जाता है, जिससे यह आसानी से पच जाती है। छाछ में प्रोबायोटिक्स भरपूर होते हैं, जो पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें नमक, जीरा या पुदीना मिलाने से यह और भी कूलिंग इफेक्ट देता है। छाछ शरीर को ठंडक पहुंचाती है। छाछ डिहाइड्रेशन से बचाती है। गर्मी में छाछ पीने से पाचन में सुधार होता है। छाछ लो-कैलोरी होने के कारण वेट लॉस में मददगार है। यदि आप गर्मी के मौसम में दिनभर हल्का और फ्रेश महसूस करना चाहते हैं, तो आप छाछ का सेवन करें ये आपके लिए एक परफेक्ट समर ड्रिंक ऑप्शन है।

लस्सी लस्सी दही से बनने वाला एक गाढ़ा और क्रीमी ड्रिंक है, जो खासकर उत्तर भारत में बेहद लोकप्रिय है। मीठी और नमकीन दोनों तरह की लस्सी गर्मियों में खूब पसंद की जाती है। लस्सी में दही की अच्छी मात्रा होती है, जिससे यह शरीर को एनर्जी देने में मदद करती है। इसके साथ ही मीठी लस्सी आपको तुरंत ताकत और एनर्जी देने का काम करती है। लस्सी आपको इंस्टेंट एनर्जी (ऊर्जा) देती है।

लस्सी गर्मी के मौसम में पेट को ठंडक पहुंचाती है। लस्सी एक हैवी ड्रिंक है जो लंबे समय तक भूख नहीं लगने देती है। लस्सी आपके शरीर को ताकत देने का काम करती है। गर्मी में लस्सी पीते समय इस बात का ख्याल रखें कि इसमें कैलोरी और शुगर ज्यादा हो सकती है, इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही लेना बेहतर है।

गर्मियों में शहद खाना चाहिए या नहीं?

जानें सच्चाई जो हर कोई नहीं जानता छाछ या लस्सी कौन है ज्यादा बेहतर? यदि आपका मकसद गर्मी में हल्का, ठंडा और पाचन के लिए फायदेमंद ड्रिंक लेना है, तो छाछ सबसे बेहतर विकल्प है। वहीं, अगर आपको तुरंत एनर्जी चाहिए या कुछ हैवी और संतोषजनक पीना है, तो लस्सी बढ़िया चुनाव हो सकती है। सीधे शब्दों में कहें तो हेल्दी डाइजेशन और हाइड्रेशन के लिए छाछ बेस्ट वहीं एनर्जी और स्वाद के लिए लस्सी बेहतर है। गर्मियों में फिट और फ्रेश रहने के लिए छाछ और लस्सी दोनों ही बेहतर विकल्प हैं। फर्क सिर्फ आपकी जरूरत और डाइट पर निर्भर करता है। तो अगली बार जब आप धूप से लौटें, तो पहले सोचिए कि आपको हल्का और कूल रहना है या फिर एनर्जी से भरपूर। अब उसी हिसाब से अपना ड्रिंक का चुनाव करें।

Related Post