Latest News

तस्कर महावीर उर्फ़ फतेहलाल नागदा पुलिस गिरफ्त में, किया सरेंडर या फिर पुलिस ने किया गिरफ्तार ..? जल्द होगा बड़ा खुलासा

Neemuch Headlines January 9, 2023, 7:31 pm Technology

नीमच। बीते दिनों पुलिस पर फायरिंग करने वाला नीमच क्षेत्र का कुख्यात तस्कर महावीर उर्फ फतेहलाल नागदा आखिर पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया।

जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि फतेहलाल उर्फ़ फत्तू ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। उसने सरेंडर किया या गिरफ्तार हुआ इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है, क्योंकि बताया यह भी जा रहा है कि नीमच जिले के तीनो थानो के टी आई ने मिलकर उसे गिरफ्तार किया है। फिलहाल जानकारी के अनुसार फतेहलाल उर्फ़ फत्तू पुलिस की गिरफ्त में है और उसे नीमच कैंट थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह सिसोदिया, नीमच सिटी टीआई करणीसिंह शक्तावत और बघाना टीआई अजय सारवान नीमच लेकर आ रहे है। आपको बता दें कि कुख्यात तस्कर फतेहलाल नागदा पर 20 हजार का इनाम भी घोषित था। पुलिस पर फायरिंग कर फरार होने के मामले में पुलिस प्रशासन ने फतेह लाल के बाड़े पर बुलडोजर भी चलाया था।

हालांकि पुलिस की अधिकृत जानकारी के बाद ही कई अन्य मामलों में खुलासे हो सकते हैं।

Related Post