Latest News

मनासा पुलिस ने अफिम की तस्करी के अपराध में फरार, 5 हजार का ईनामी वारंटी को किया गिरफ्तार

Neemuch Headlines December 30, 2022, 6:41 pm Technology

मनासा। पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसएस कनेश व एसडीओपी सुश्री यशस्वी शिंदे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक आरसी दांगी के नेतृत्व में थाना मनासा पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ अफिम की तस्करी के अपराध में फरार 5 हजार के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासील की है।

जानकारी अनुसार दिनांक 20.08.2022 को थाना मनासा के अपराध क्रं 404/2022 धारा 8/18, 29, 25 एनडीपीएस एक्ट में अवैध मादक पदार्थ अफिम 1 किलो 350 ग्राम जप्त की गयी थी जिसमें आरोपी पिरू उर्फ पिरूलाल पिता शोला उर्फ षिवलाल उर्फ छोगा बंजारा उम्र 55 साल नि0 पोखरदा का घटना दिनांक से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हैतु पुलिस अधीक्षक नीमच द्वारा 5000 रूपयें की ईनामी उदघोंषणा भी की गयी थी।

दिनांक 29.12.2022 को थाना मनासा के सउनि0 भोपालसिंह ने मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपी पिरू उर्फ पिरूलाल पिता शोला उर्फ षिवलाल उर्फ छोगा बंजारा उम्र 55 साल नि0 पोखरदा ग्राम पिपलोन के पास से गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायालय मनासा मे पेष किया जावेगा।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मनासा व उनकी टीम सउनि.

भोपालसिंह, आर अनिल धाकड,

आर धर्मेन्द्र, सेनिक घनश्याम का विषेष योगदान रहा।

Related Post