Latest News

नीमच केंट पुलिस ने 500-500 रू के दो स्थाई ईनामी वारंटी किये गिरफ्तार

Neemuch Headlines December 18, 2022, 9:00 pm Technology

नीमच। पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश के दिशा निर्देशन में व नगर पुलिस अधिक्षक फूल सिंह परस्ते के मार्गदर्शन में जहां एक और अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम हेतु जिले में निरंतर रूप से अभियान जारी है वहीं दूसरी ओर फरार स्थाई व ईनामी वारंटीयो के विरुद्ध भी अभियान चल रहा है जिसके तहत आज केंट थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में आज केंट पुलिस ने शहर में दो अलग अलग स्थानों से 25 आमर्स एक्ट के मामले मे पिछले एक साल फरार चल रहे 500-500 रू के दो स्थाई वारंटीयो को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

जिसके तहत आरोपी प्रताप सिंह पिता रामसिंह जाटव निवासी बड़ी मंडी नीमच को मुखबीर से मिली जानकारी अनुसार तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए टैगोर मार्ग स्थित फोर जीरो चौराहे पर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

वही दूसरी कार्यवाही करते हुए एक अन्य आरोपी राजेश पिता नंदलाल लूनिया निवासी नई आबादी ग्वाल टोली को भी 25आमर्स एक्ट के मामले मे फव्वारा चौक पर से फूलमाला बेचते हुए गिरफ्तार किया है।

इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक कैलाश कुमरे प्रधान आरक्षक आदित्य कोड प्रधान आरक्षक राजेश शर्मा प्रधान आरक्षक चंचल माली आरक्षक लक्की शुक्ला आरक्षक राजेंद्र शक्तावत का सहयोग सराहनीय रहा है।

Related Post