Latest News

मनासा पुलिस की अवैध गांजे और अफीम की खेती पर की बड़ी कार्रवाई, 8 बीघे में गांजा 12 खेत और 3 अफीम की खेती पर बड़ी कार्यवाही

अभिषेक गुप्ता November 23, 2022, 5:12 pm Technology

नीमच। पुलिस अधीक्षक सूरजकुमार वर्मा के निर्देशन पर बुधवार को मादक पदार्थों की अवैध खेती के मामले में अब तक की बडी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। रामपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पालडा में अफीम और गांजे की अवैध खेती की सूचना पर पुलिस मोके पर पहुची जहा भारी पुलिस बल के साथ दबिश दी गई, यहां कुल 12 खेत गांजे के पाए गए जिसमें गांजे के पौधे उगे हुए थे, वहीं तीन खेत अफीम के मिले है, जिसमें अवेध रूप से अफीम के पौधे उगे हुए थे, मौके पर कोई व्यक्ति नहीं मिला है।पुलिस ने 8200 गांजे के पौधे जब्त किए है वहीं अफीम के पौधे को जब्त करने की कार्रवाई चल रही है। करीब 8 बीघा से अधिक जमीन पर गांजे और अफीम की खेती बोई गई थी।

नीमच जिले में अब तक की यह बडी कार्रवाई बताई जा रही है। राजस्व रिकार्ड के अनुसार खेत मालिकों और अन्य लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है, यह भी पता लगाया जा रहा है कि पहले भी इस प्रकार की अवैध खेती तो नहीं की गई है। उक्त मामले में देर शाम तक पुलिस दिनभर की कार्रवाई का खुलासा कर सकती है। फिलहाल मोके पर कार्यवाही जारी हैं। इस दौरान मौके पर मनासा एसडीओपी यशस्वी शिंदे थाना प्रभारी के एल दांगी, थाना प्रभारी संदीप तोमर, उप निरीक्षक गजेंद्र सिंह चौहान, फ़तेह सिंह आंजना सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

Related Post