Latest News

कंजार्डा चौकी प्रभारी सुश्री हर्षिता सावलिया ने हत्या के प्रयास करने के आरोपी को किया गिरफ्तार

सुनील सोलंकी November 10, 2022, 10:12 am Technology

कंजार्डा। पुलिस अधिक्षक सुरज कुमार वर्मा द्वारा स्थाई फरारी वारंटी व अपराधओं की रोकथाम सहीत अपराधों में फरार आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु सभी थाना व चौकी प्रभारीयों को निर्देशीत किया गया है।

इसी तारतम्य में अतिरीक्त पुलिस अधिक्षक सुंदर सिंह कनेश के निर्देशन व एसडीओपी मनासा सुश्री यशस्वी शींदे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनासा कन्हैयालाल दॉगी के नेत्रत्व में चौकी प्रभारी कंजार्डा सुश्री हर्षिता सावरिया द्वारा लंबे समय से फरार चल रहे हत्या का प्रयास करने के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

जानकारी के अनुसार दिनांक 28.04.2022 को फरियादी जगदीश पिता झमकलाल धाकड निवासी कंजार्डा द्वारा रिपोर्ट किया की गरवाडा में गौशाला के काम के चलने के दौरान विनोद, केसरदान व प्रहलाद चारण ने उसको जान से मारने की नीयत से हमला कर घायल कर दिया। जिस पर पुलिस थाना मनासा पर अपराध दर्ज कर पुलिस ने विनोद को गिरफ्तार कर लिया था कुछ समय बाद घटना के दुसरे आरोपी प्रहलाद को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था किंतु घटना का आरोपी केसरदान पिता रामाजी चारण लंबे समय से फरार चल रहा था जिसे दिनांक 09.11.2022 को मनासा से गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुश्री हर्षिता सावरिया, प्र.आर. कैलाश भाटी, आर. अनिल असवार एवं आर नवीन हाडा का महत्वपुर्ण योगदान रहा।

Related Post