आपरेशन मुस्कान में मनासा पुलिस को मिली सफलता तीन नाबालिग बालिकाओ को किया दस्तयाब दो आरोपी गिरफ्तार

मंगल गोस्वामी September 17, 2022, 8:46 pm Technology

मनासा। एसडीओपी सुश्री यशस्वी शिंदे के मार्गदर्शन एवं प्रभारी मनासा कन्हैयालाल दांगी के कुशल नेतृत्व में मनासा पुलिस टीम द्वारा तीन अलग अलग स्थानों से अपराध क 1382 / 2022 धारा 363 भादवि अपराध के 414 / 2022 घास 363 भादवि अपराध क 437 / 2022 धारा 363 भादवि में वांछीत तीन गुम नाबालिग बालिकाओं को दस्तयाब करने में सफलता हासील की है।

साथ ही दो आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी -

01 राहुलसिंह पिता ईश्वरसिंह राठौर राजपुत उम्र 24 साल नि0 घटीया साईदास थाना झाडा जिला उज्जैन

02 विष्णु पिता मांगीलाल भील उम्र 20 साल नि0 ग्राम नारायणी छोटीसादडी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक केएल दांगी, उनि फतेहसिंह आजना. उनि हर्षता सावरीया, सउनि श्रवणसिंह तंवर, सउनि० आनंद निशाद, प्रआर भंवरसिंह भुरीया, प्रआर नवीन तिवारी, आर निपुण शुक्ला, आर अशोक चंद्रावत, आरक्षक नवीन हाडा, आर अनील धाकड मआर प्रियंका शक्तावत, मआर प्रिया पाटीदार, मआर पुर्णीमा तिवारी, मआर शेफाली पाटीदार, मआर पूजा कुंवर, सैनिक घनश्याम का महत्वपुर्ण योगदान रहा।

Related Post