नीमच शहर के व्यस्ततम चोराहे पर फिर हो गयी चेन लूटने की घटना, नीमच पुलिस के लिए चेलेंज बनते रहे लुटेरे,

Neemuch Headlines September 16, 2022, 3:43 pm Technology

नीमच। नीमच शहर में आज शुक्रवार को दिनदहाड़े फिर महिला के साथ लूट की घटना हो गयी, बाइक सवार बदमाश महिला के गले से सोने की चैन लूटकर फरार हुए हैं। इस घटना के बाद से ही क्षेत्र में फिर सनसनी फैली गयी। हर कोई सिर्फ पुलिस की होने वाली अगली ढंग की कार्यवाही का इंतज़ार कर रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्मला देवी पति विमल जैन निवासी धानमंडी शुक्रवार सुबह पुस्तक बाजार स्थित दिगम्बर जैन मंदिर आई थी। इसी दौरान जब वह गोपाल गली के कौने पर खड़ी थी तो बाइक से बदमाश आया और गले में पहनी सोने की चैन लूटकर फरार हो गया। पीड़ित महिला के बेटे विकास जैन के अनुसार यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 से 11.15 बजे के बीच की है। लूट की घटना के बाद मौके पर सनसनी फैल गई। जानकारी लगते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। कैंट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। महिला ने अज्ञात आरोपित के विरूद्ध थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 

Related Post