कैंट पुलिस ने 2 स्थाई इनामी वारंट और एक स्थाई वारंट में कुल 3 वारंट में 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Neemuch Headlines August 1, 2022, 4:16 pm Technology

नीमच। पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस.एस कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक फूलसिंह परस्ते के मार्गदर्शन में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह नरवरिया के नेतृत्व में थाना नीमच कैंट पुलिस द्वारा विगत एक वर्ष से फरार चल‌ रहे 2 इनामी स्थाई वारंटी गिरफ्तार कर फुल तीन स्थाई वारंट तामील कराने में सफलता प्राप्त हुई है।

जानकारी अनुसार दिनांक 01.08.22 को मुखबिर सुचना के आधार पर बस स्टेंड कुकडेश्वर से स्थाई वारंटी विष्णु पिता बाबु लाल खाती पटेल उम्र 38 साल नि खाती मोहल्ला कुकडेश्वर का प्रकरण क्र 239/20 धारा 379,411 भादवि का स्थाई वारंट होने से व बसंती लाल पिता पेमा जी उम्र 39 साल जाति बंजारा दायमा नि साकरीयाखेडी थाना कुकडेश्वर का प्र क्र 239 / 20 धारा 379,411 भादवि व 238/20 धारा 379,411 भादवि का स्थाई वारंट होने से कुकडेश्वर बस स्टेंड से गिरफ्तार किया गया।

उक्त दोनों आरोपीयो पर 500 – 500 रुपये का पुलिस अधीक्षक द्वारा इनाम घोषित किया गया था। उक्त कार्रवाई नीमच केंट थाने के सहायक उपनिरीक्षक कैलाश कुमरे, प्रधान आरक्षक आदित्य गौड़, प्र आर कमल तिवारी आरक्षक मन्नू जाट, आरक्षक गणेश मालेचा,व प्र आर मनोज भाटी थाना कुकडेश्वर का योगदान सराहनीय व प्रशंसनीय रहा।

Related Post