Latest News

क्रिकेट पर देर रात लग रहा था सट्टा, अचानक पहुँची केंट पुलिस, 9 मोबाइल लेपटाप सटोरियों सहित इतना सट्टा और ये हुआ जप्त

Neemuch Headlines June 28, 2022, 4:37 pm Technology

नीमच। नीमच जिला पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में जिले भर में अपराधियों जुआरी सटोरियों के विरुद्ध सतत कार्यवाही जारी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस एस कनेश, के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक फूल सिंह परस्ते के मार्गदर्शन एवं नीमच कैंट थाना प्रभारी राजेंद्र नरवरिया के नेतृत्व में कैंट पुलिस को जुआरी सटोरी पकड़ने में कामयाबी मिली है।

पुलिस थाना नीमच कैंट से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात कैंट थाने के मुस्तैद धुरंधर सहायक उपनिरीक्षक मित्र कैलाश कुमरे को मुखबिर द्वारा सूचना मिली.

कैलाश कुमरे द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। तत्काल बीती रात्रि में लगभग 11:30 बजे नीमच के मध्य तांगा अड्डा क्षेत्र में एक मकान में कार्यवाही की गई। जहां पर आरोपी प्रकाश अंदानी पिता अर्जुन अंदानी निवासी हुडको कॉलोनी नीमच को क्रिकेट का सट्टा करते पकड़ा। क्रिकेट टीम रूबी वर्सेस त्रिपुरम के मध्य में चल रहा था उस पर क्रिकेट का सट्टा लगाया जा रहा था। आरोपी के पास से एक लैपटॉप 9 मोबाइल ₹7000 नकदी पकड़ाई।

इसके साथ ही इसी कमरे में जुआ खेलते पांच जुआरी भी धराए।

जुआरियों के नाम इस प्रकार हैं:-

सुभाष पिता कन्हैयालाल सिंधी कॉलोनी ,

सुनील कुमार पिता श्रवण कुमार बंगला नंबर 32,

प्रकाश पिता खुशीराम मालानी तांगा अड्डा नीमच,

राजू पिता सेवक राम मालानी तांगा अड्डा नीमच

ओमप्रकाश पिता सत्यानंद मालानी स्कीम नंबर 34 नीमच है।

इन जुआरियों के पास से 14,630 रूपए नकद बरामद किए गए और 52 ताश पत्ती की गड्डी जप्त की गई।

उक्त कार्यवाही मैं सहायक उपनिरीक्षक मित्र कैलाश कुमरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उक्त कार्रवाई में नीमच कैंट थाने की पुलिस टीम के सहायक उपनिरीक्षक मित्र कैलाश कुमरे, प्रधान आरक्षक राजेश शर्मा, प्रधान आरक्षक आदित्य गौड़, प्रधान आरक्षक राजमल पाटीदार, एवं आरक्षक राजेश भाटी का योगदान सराहनीय व प्रशंसनीय रहा।

Related Post