Latest News

हरियाणा के 2 तस्करो ने आयशर में छुपाया 100 किलो डोडाचूरा जीरन पुलिस टीम को धोखा देने में रहे नाकाम, अब चढ़े पुलिस के हत्थे पढ़े पूरी खबर

दुर्गाशंकर लाला भट्ट June 22, 2022, 8:47 pm Technology

जीरन। थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक योगेन्द्रसिंह सिसौदिया के नेतृत्व में पुलिस टीम जीरन द्वारा 100 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मय वाहन ट्रक के जप्त करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।

जानकारी अनुसार थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह सिसोदिया के नेतृत्व मे पंचायत चुनाव के मद्देनजर नाकाबंदी व चेकिंग के दौरान टीम द्वारा एक वाहन आईशर ट्रक एचआर 37 सी 6921 के केबिन में 05 हल्के पिले रंग के प्लास्टिक के कट्टे में भरे डोडाचुरा का परिवहन करते 100 किलोग्राम डोडाचुरा किमती 02 लाख रूपये तथा वाहन ट्रक आईशर ट्रक एचआर 37 सी 6921 किमती 12 लाख रूपये व 02 मोबाईल किमती 10 हजार को जप्त कर 02 आरोपी को गिर. किया गया।

आरोपी जप्त डोडाचुरा कहॉ से लाया है इस सम्बन्ध में पुछताछ कर विवेचना की जा रही है। उक्त मामले में आरोपी मनजित पिता नंनरजन सिंह जाट उम्र 47 साल निवासी ग्राम टुण्डलि जिला अम्बाला हरियाणा और महेन्द्र सिह पिता सुखदेव सिंह जाती हरिजन उम्र 37 साल निवासी टुण्डली जिला अम्बाला हरियाणा को गिरफ्तार किया गया।

उक्त कार्यवाही मे सउनि रामपालसिंह राठौर प्रआर. प्रणव तिवारी आर. विक्रम धनगर आर. गोपाल पाटीदार आर. विवेक धनगर आर. लोकेन्द्र आर्य आर. धर्मेन्द्र सिंह सैनिक प्रकाश नागदा का सराहनीय योगदान रहा।

Related Post