Latest News

चेक बाउंस मामले में 2 अलग अलग इनामी वारंटी चल रहे थे फरार फिर कसा पुलिस ने यु शिकंजा

Neemuch Headlines May 28, 2022, 8:41 pm Technology

नीमच। नीमच कैंट थाना प्रभारी अजय सारवान के नेतृत्व मे पुलिस टीम ने आज 500-500 रुपए के 2 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरार स्थाई इनामी वारंटी गोपाल पिता कनीराम नायक उम्र 42 वर्ष निवासी मोरका थाना जावद एवं एक और फरार स्थाई इनामी वारंटी प्रकाश पिता बेनीराम अहीर उम्र 40 वर्ष निवासी धनेरिया कला को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।

दोनों आरोपियों पर 500 -500 रूपये का इनाम था और दोनों आरोपी 138 चेक बाउंस मामले में फरार चल रहे थे। उक्त कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक मित्र कैलाश कुमरे, सहायक उपनिरीक्षक कैलाश सोलंकी, सहायक उपनिरीक्षक नागुराम परमार, प्रधान आरक्षक नीरज प्रधान, प्रधान आरक्षक आदित्य गौड़, प्रधान आरक्षक अजीत सिंह, आरक्षक मोनवीर का सराहनीय योगदान रहा।

Related Post