Latest News

मालाहेडा में नि:शुल्‍क आयुर्वेद चिकित्‍सा शिविर सम्‍पन्‍न - 36 रोगियों ने लाभ लिया

Neemuch headlines March 18, 2026, 5:54 pm Technology

नीमच। शासन के निर्देशानुसार आयुष्मान आरोग्य मंदिर मालाहेड़ा के द्वारा नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित किया गया। शिविर में आमवात, संधिवात, चर्म रोग, उदर रोग, विबंध, श्वास,कास, प्रतिश्याय, रक्त अल्पता, अर्श ,गैस, अम्लपित आदि से पीड़ित रोगियों की जांच कर नि:शुल्क औषधि वितरित की गई।

शिविर में कुल 36 लाभार्थी को औषधीया वितरित की गई तथा डॉ.आबिद खान आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के द्वारा मौसमी बीमारियों से बचने के उपाय, तनाव से मुक्ति, स्वच्छता अभियान, दिनचर्या, पोषण से सम्बन्धित जानकारी दी।

शिविर में पंचायत सदस्य, औषधालय स्टाफ, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका, आदि उपस्थित थे।

Related Post