Latest News

मंडी व्यापारी संघ का होली मिलन समारोह भजन कीर्तन गीत संगीत और सादगी एवं विभिन्न कार्यक्रमों के साथ संपन्न।

Neemuch headlines March 18, 2026, 6:01 pm Technology

नीमच। सांप्रदायिक सौहार्द एवं सद्भाव का रंग लगाने के बहाने एक दूसरे की द्वेषता भुलाने और प्रेम सद्भाव बढ़ाने का पवित्र पर्व होली सादगी एवं विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। दोपहर में नई एवं पुरानी दोनों मंडी में डीजे की धुन होली के विभिन्न गीतों में भजनों की प्रस्तुति के साथ व्यापारियों ने होली मिलन की गैर निकाली। सभी व्यापारियों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान भी किया। इस अवसर पर देश भक्ति एवं होली के फागुन के गीतों की प्रस्तुति के साथ व्यापारियों ने नृत्य भी किया। गोमाबाई मार्ग स्थित सीएसवी अग्रोहा भवन सभागार में मंगलवार शाम को आयोजित मंडी व्यापारी संघ के होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में व्यापारी सहभागी बने।

इस अवसर पर मंडी व्यापारी संघ के अध्यक्ष राकेश भारद्वाज ने कहा कि रंगों का त्योहार होली पर्व पर सभी लोगों को एक दूसरे से मैत्री प्रेम का व्यवहार बढ़ाना चाहिए और एक दूसरे के सुख दुःख में काम आना चाहिए सभी समाजों को अपनी अपनी संस्कृति का आदान-प्रदान करने का पावन अवसर मिलता है। इस अवसर पर मंडी व्यापार से जुड़े लोगों ने उत्साह के साथ सम्मिलित होकर सभी व्यापारी बंधुओं से आत्मीय संवाद का अवसर प्राप्त हुआ। रंगों के इस पावन पर्व ने आपसी स्नेह, सौहार्द एवं एकता के भाव को और सुदृढ़ किया। कार्यक्रम में व्यापारी संघ से जुड़े लोगों ने एक दूसरे को सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाओं का आदान प्रदान किया को भारतीय सनातन संस्कृति का परिचय दिया। इस अवसर पर व्यापारी संघ के सदस्य एवं नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि सभी व्यापारी अपने-अपने क्षेत्र में आने वाली कठिनाइयां विचारों का आदान-प्रदान करते हैं और सभी को खुशियां मिलती है और सामाजिक सद्भाव बढ़ता है, व्यापारिक वर्ग में सामाजिक एकता समाज विकास में महत्वपूर्ण होती है सभी व्यापारी संगठित होकर खुशी के साथ व्यापार करें और एक दूसरे को सहयोग कर राष्ट्र विकास में सहायक बने।

इस अवसर पर नीमच नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा, सांसद प्रतिनिधि आदित्य मालू, निलेश पाटीदार, भाजपा के वरिष्ठ संतोष चोपड़ा एवं कृषि उपज मंडी समिति नीमच के सचिव उमेश बसेड़िया शर्मा, समीर दास मंडी इंस्पेक्टर और व्यापारी प्रतिनिधि कमलेश गर्ग, नवीन गर्ग, विक्रम अजमेरा, विकास गोयल, संजय गर्ग, राहुल गोयल, अनिल अग्रवाल, मनीष पिपाड़ा, गोपाल सिंहल, विजय जैन, राजेंद्र खंडेलवाल, नवल मित्तल, राजेश मंत्री नरेंद्र कोठारी, मनीष गर्ग, संजय कोठारी, गोपाल गर्ग, कमल बिंदल एवं अनिल नागोरी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं मंडी व्यापारी संघ से जुड़े अनेक लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में सामूहिक स्नेह मिलन समारोह का आयोजन भी किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यापारी, किसान भी गण उपस्थित थे।

Related Post