Latest News

कुकडेश्वर पुलिस द्वारा 03 वर्ष से फरार एक ईनामी स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार

NEEMUCH HEADLINES May 9, 2022, 9:04 pm Technology

कुकड़ेश्वर। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक सुंदरसिंह कनेश तथा नगर पुलिस अधीक्षक राकेश मोहन शुक्ल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुकडेश्वर निरीक्षक संदीप तोमर की टीम द्वारा फरार स्थाई वारंटीयो की धरपकड अभियान के तहत माननीय न्यायालय मनासा के प्रकरण क 776/ 19 धारा 4 क घुत अधिनियम में आरोपी 03 वर्ष से फरार चल रहा था जिस पर 500 रूपये का ईनाम घोषित था। फरार स्थाई वारंटी रामनिवास पिता भेरूलाल भील उम्र 30 साल निवासी ग्राम दंतलई चोकी कंजार्डा थाना मनासा को आज दिनांक 09.05.2022 को ग्राम पलासिया चोकी कंजार्डा से गिरफतार किया जाकर माननीय न्यायालय मनासा पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में प्रआर विशाल गंगवाल, आर भुरसिंह डोडीयार, आर सुनिल भुरिया की विशेष भूमिका रही।

Related Post