Latest News

21 वर्षो से 58 वर्षीय आरोपी चल रहा था फरार फिर पुलिस टीम ने धरदबोचा पढ़े पूरी खबर

Neemuch Headlines May 9, 2022, 8:23 pm Technology

नीमच। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दर सिंह कनेश एवं एसडीपीओ जावद राम तिलक मालवीय के मार्गदर्शन तथा जावद थाना प्रभारी राजेश सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक फरार स्थाई वारंटी को पकडऩे में सफलता प्राप्त की है। 

जानकारी अनुसार मंथरिया उर्फ मथुरालाल पिता हरिया कंजर उम्र 58 वर्ष निवासी दूधी तलाई विजयपुर जिला चित्तौडग़ढ़ जो कि प्रकरण क्रमांक 21/2001 धारा 446 भादवि में फरार चल रहा था। जिसे जावद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्यवाहीें में उनि. ननसिंह चंद्रावत, सउनि. पन्नालाल, प्रआ. सौरभ सिंह सेंगर एवं आर. रामनारायण की सराहनीय भूमिका रही।

Related Post