Latest News

नीमच में फिर हुई चेन स्नेचिंग की घटना, आरोपियों ने टीचर कॉलोनी में बाहर खड़ी महिला को बनाया निशाना

NEEMUCH HEADLINES April 26, 2022, 4:42 pm Technology

नीमच। नीमच शहर में एक बार फिर चेन स्नेचिंग की घटना हुई। जानकारी अनुसार इस बार 2 अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी महिला को निशाना बनाया।

बाइक सवारों ने महिला की गले से चैन झपटी, और मौके से फरार हो गए, जिसके बाद महिला ने मामले की शिकायत केंट थाने में की है। इस पर पुलिस ने जांच शुरू की। घटनाक्रम मंगलवार को सुबह लगभग 11 बजे टीचर कॉलोनी का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार टीचर कॉलोनी में महिला ममता पति स्वर्गीय जीवराम सालवी अपने घर के बाहर खड़ी होकर मोबाइल पर बात कर रही थी। उसी दौरान अचानक से बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश महिला के पास आए, और उसके गले से सोने की चैन झपटकर मौके से फरार हो गए, महिला कुछ समझ पाती उससे पहले ही बाइक सवार बदमाश वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद महिला परिजनों सहित केंट थाने पर पहुंची, और मामले की शिकायत की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आपको बता दे कि नीमच शहर में पूर्व में भी कई चैन स्नैचिंग की वारदाते हुई है। इनमे पहली पूर्व नपाध्यक्ष नीता दुआ और दूसरी कमलचौक के समीप हुई। इसके अलावा भी बदमाशों ने चैन स्नैचिंग की वारदातों को कई बार अंजाम दिया। पुलिस पूर्व में हुई घटनाओं की जांच लगातार कर रही है, कि आज फिर एक बार शहर में चैन स्नैचिंग का मामला सामने आ गया।

Related Post