Latest News

नीमच हाइवे पर गड्ढे में मिली लाश क्षेत्र में फेली सनसनी मामला हत्या या आत्महत्या का पढ़े पूरी खबर

NEEMUCH HEADLINES April 24, 2022, 12:54 pm Technology

नीमच। नीमच के हाईवे पर स्थित तौल कांटे के समीप गड्डे में एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फेल गयी है। लाश को देखते ही आसपास के लोगों ने तुरंत नीमच सिटी थाना पुलिस को सूचित किया।

सुचना मिलते ही सिटी टी आई करणीसिंह शक्तावत अपनी टीम सहित मोके पर पहुचे। घटना आज सुबह करीब 8 बजे के आसपास की है। जानकारी अनुसार नीमच सिटी थाना क्षेत्र स्थित चौथखेड़ा चौराहा के समीप मौजूद तौल कांटे के पास अज्ञात युवक की लाश मिली है। चौराहे के पास नविन निर्माणधीन लक्ष्य तौल कांटे की तराई करने आये व्यक्ति ने गड्ढे में लाश देखी और तुरंत आस पास युवको को बुलाकर पुलिस को सुचना दी।

मृतक व्यक्ति लगभग 25 से 30 वर्ष के आसपास है। वहीं मृतक की दाई आंख और गाल पर चौट के निशान होने के साथ उसके कान और मुंह से खून निकल रहा है। साथ ही उसकी अंडरवियर और लॉवर भी आधा उतरा हुआ है।

घटनाक्रम की जानकारी पर एमपी के रतलाम जिले से एएसएल अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए है। फिलहाल मामला ह्त्या या आत्महत्या का हो सकता है पुलिस टीम जांच के बाद ही वास्तविकता सामने आएगी।

Related Post