Latest News

अज्ञात कारणों के चलते 35 वर्षीय विवाहित महिला ने पंखे से लटककर आत्महत्या की

NEEMUCH HEADLINES April 14, 2022, 6:00 pm Technology

नीमच। नीमच जिले के बघाना क्षेत्र में आज सुबह लगभग 11 बजे के करीब द्वारिकापुरी विस्तार निवासी एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में फांसी का फन्दा लगाकर आत्महत्या कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार द्वारिकापुरी विस्तार बघाना निवासी लता पति मोनू जायसवाल 35 वर्ष ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में पंखे से फांसी के फंदे पर झूल गयी। बाद में इस बात की जानकारी मिलते ही परिजन उसे फंदे से उतार सीधे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बाद में सूचना पर बघाना थाने की उनि. रंजना डाबर मौके पर पहुंची व पंचनामा तैयार किया।

वहीं मृतिका का पीएम करवाया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम किया और आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

Related Post