रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही वाहन चेकिंग के दौरान स्कूटी की डिक्की से 1 किलो 60 ग्राम अफीम जप्त

NEEMUCH HEADLINES March 30, 2022, 1:54 pm Technology

नीमच। पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा के नेतृत्व में जिले में अवैध मादक पदार्थ की धरपकड हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस.एस. कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक राकेश मोहन शुक्ल के नेतृत्व में थाना प्रभारी रतनगढ आनंद सिंह आजाद व उनकी टीम द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई, इस दौरान एक ग्रे रंग की एक्टिवा स्कुटी से 1 किलो 60 ग्राम अवैध मादक पदार्थ जप्त किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जाट पुलिस मंगलवार-बुधवार की रात करीब 12:45 बजे नाकाबंदी और गश्त कर रही थी। इसी दौरान ग्राम तरोली से जाट वापस आते समय मुख्य मार्ग पर किले के पीछे सामने जाट की और से एक वाहन आता दिखाई दिया। जिसे पास आने पर पुलिस ने वाहन रोकने का इशारा किया।

इस पर चालक ने वाहन पुलिस से दूर ही रोड़ किनारे गिरा दिया, व अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में भाग गया। जिसका पीछा फोर्स ने किया, लेकिन वाहन चालक भागने में सफल हो गया। जिसके बाद पुलिस उक्त वाहन के पास पहुंची, और देखा तो उक्त वाहन ग्रे रंग की होण्डा एक्टिवा बिना नम्बर की स्कुटी होना पाई गई। फिर पुलिस ने स्कुटी की तलाशी ली, तो उसमे डिक्की में पीले रंग की प्लास्टिक की थैली में कुल 1 किलो 60 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम मिली।

पुलिस ने मौके पर कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए वाहन और मादक पदार्थ जब्त किया। साथ ही अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना रतनगढ पर असल अपराध क्रमांक 43/2022 धारा 8/18 एनडीपीएस में दर्ज किया, और मामले की जांच शुरू की। अब पुलिस जप्तशुदा स्कुटी के चालक आरोपी की तलाश कर रही है।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनगढ निरीक्षक आनन्दसिंह आजाद एंव उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Related Post