मनासा पुलिस ने 2017 से फरार एक स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार

NEEMUCH HEADLINES February 24, 2022, 4:55 pm Technology

मनासा। पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा के निर्देशन में स्थाई फरार आरोपियों की धरपकड़ अभियान के अंतर्गत मनासा थाना प्रभारी के एल दांगी और उनकी टीम ने वर्ष 2017 से चेक बाउंस के मामले में फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकरण क्रमांक 492/17 धारा 138 एन आईएक्ट में स्थाई वारंटी संजय पिता इंदरमल बैरागी निवासी कमला नेहरू कालोनी मनासा को गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्यवाही में प्रआर जितेन्द्र राडोदिया, प्रआर नकुल राव, आर मनोहर भाटी, आर पंकज राठोर की सराहनीय भुमिका रही।

Related Post